Share on WhatsApp

बीकानेर में यूथ कांग्रेस ने सीपी जोशी का फूंका पुतला: राहुल गांधी के मंदबुद्धि के बयान पर रोष

बीकानेर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के दिए गए बयान का का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशीके बयान के बाद कांग्रेस ने विरोध प्रकट करना शुरू कर दिया है। जोशी ने राहुल गांधी के हिंदू हिंसक है के बयान पर चुटकी कसते हुए

सीपी जोशी ने कहा था कि वो मंदबुद्धि हैं। बयान के बाद कांग्रेस ने विरोध शुरू कर दिया है। बीकानेर में आज यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवर कूंकणा के नेतृत्व में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का पुतला फूंक कर विरोध कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भंवर कूकना ने जोशी पर गलत बयानी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की गौशालाओं में हो रही वित्तीय गड़बड़ी का ध्यान भटकाने , अपने कुकर्मों पर पर्दा डालने के लिए हमारे नेता को बदनाम कर रही हैं। सीपी जोशी एक सम्मानजनक पद पर बैठे है और उन्हें उनके मुंह से यह शब्द शोभा नहीं देते। अगर सीपी जोशी ने अपने इस बयान के लिए माफी नहीं मांगी तो आगामी समय में उग्र आंदोलन किए जायेगा।

बाइट भंवर कूंकणा जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *