Share on WhatsApp

नगर निगम उप चुनाव: भाजपा को मिली जीत, कांग्रेस प्रत्याशी को 31 वोटो से हराया

नगर निगम उप चुनाव: भाजपा को मिली जीत, कांग्रेस प्रत्याशी को 31 वोटो से हराया

बीकानेरनगर निगम के वार्ड पांच के हुए उपचुनाव में क्षेत्र की जनता ने निगम के भाजपा बोर्ड के तीन साल के जश्र में चार चांद लगा दिये।इस उपचुनाव में कांग्रेस की किस्तुरी देवी भाजपा की कांता से 31 मतों से पराजित हो गई है। कांग्रेस की किस्तूरी देवी को एक हजार पांच सौ सैतालिस और भाजपा की कांता देवी को एक हजार पांच सौ अठहतर वोट मिले। जबकि नोटा के पक्ष में 29 वोट गये है। इस उपचुनाव में पांच हजार आठ सौ छ:वोट में से तीन हजार एक सौ चौवन वोट पड़े थे। इस जीत के साथ भाजपा ने कांग्रेस से सीट छिन ली है। उपचुनाव में जीत के साथ ही अब भाजपा का कुनबा बढ़कर 39 हो गया और कांग्रेस के पास 29 पार्षद रह गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *