Share on WhatsApp

करवा चौथ को लेकर मंत्री मेघवाल का विवादित बयान,व्रत को बताया अंधविश्वास

राजस्थान सरकार में मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने शनिवार को करवा चौथ व्रत पर विवादित बयान देकर बवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि भारत में महिलाएं अभी भी चांद को छलनी से देखती हैं और करवा चौथ पर अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं जबकि विकसित देशों में महिलाएं चांद पर जा रहीं हैं।उनकी इस टिप्पणी के बाद विपक्षी दल भाजपा ने गहलोत सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने मांफी की मांग की है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अपने सहयोगी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। आपदा प्रबंधन और राहत मंत्री गोविंद मेघवाल ने ‘डिजिफेस्ट’ के समापन समारोह में कहा कि चीन और अमेरिका में महिलाएं विज्ञान की दुनिया में जी रही हैं, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी भारत में करवा चौथ पर महिलाएं छलनी से देखती हैं, अपने पति की लंबी उम्र की बात करती हैं लेकिन पति अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए कभी छलनी नहीं देखता।उन्होंने कहा कि लोगों को अंधविश्वास में धकेला जा रहा है

उन्होंने कहा कि लोगों को अंधविश्वास में धकेला जा रहा है, वे धर्म और जाति के नाम पर दूसरों से लड़ रहे हैं। वहीं सीएम गहलोत भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। अब भाजपा मंत्री के बयान पर हमलावर हो गई है। प्रदेश प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला अंतरिक्ष में गई थीं और कई भारतीय महिलाएं पायलट के रूप में काम कर रही हैं।

 

भाजपा ने बोला तीखा हमला

आगे रामलाल शर्मा ने कहा कि उन्होंने देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान किया है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए और बयान वापस लेना चाहिए। मुख्यमंत्री को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाएं परंपराओं का पालन करने के लिए जानी जाती हैं और वे अपने निजी जीवन और पेशे के बीच संतुलन बनाना जानती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *