Share on WhatsApp

मोदी सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाएगा महिला मोर्चा:महापौर सुशीला कंवर

बीकानेर। मोदी सरकार के आठ साल पूर्ण होने पर 15दिनो तक चलने वाले कार्यक्रम सेवा सुसाशन गरीब कल्याण के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन भाजपा कार्यालय किया गया।कार्यक्रम के दौरान महापौर सुशीला कंवर ने मोदी सरकार की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार को उसकी आम आवाम के लिए योजनाओं, सुशासन,गरीब कल्याण के लिए कृत संकल्प सरकार बताया। इस दौरान महापौर ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों को घर घर पहुंचाने में उनका अहम योगदान होगा। महिला मोर्चा की सदस्य सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर घर जाकर महिलाओं से संपर्क करेंगी और उन्हें मोदी सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए किए गए कार्यों से अवगत करेंगी। इस दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि भाजपा में महिलाओं की भागेदारी अहम है। जो कहा कि केंद्र सरकार ने आम आदमी के विकास के लिए पूरे देश में बेहतरीन काम किया और जरूरतमंदों की जरूरतें पूरी करने में अहम योगदान दिया।इस दौरान जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, मधुरिमा सिंह,संगीता शेखावत, प्रोमिला गौतम,अनुराधा आचार्य,इंदिरा व्यास, भारती अरोड़ा,मंजुलता रावत,पुरवा चांडक,प्रीति चांडक, कविता शर्मा सहित महिला मोर्चे की पदाधिकारी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *