Share on WhatsApp

बीकानेर से हुआ लोकसभा चुनाव का शंखनाद, भाजपा के चाणक्य बोले अबकी बार ‘400’ पार

बीकानेर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित आज बीकानेर दौरे पर रहे बीकानेर के होटल पार्क पैराडाइज में कलस्टर बैठक में बीकानेर संभाग के बीकानेर, श्रीगंगानर और चूरू लोकसभा की प्रबंधन समिति, चुनाव समन्य समिति और लोकसभा कोर कमेटी मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित 250 प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी के अबकी बार 400 लोकसभा सीटों लक्ष्य दिया। स्वागत भाषण में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनरामै मेघवाल ने अमित शाह का बीकानेरी पहुंचनेपर स्वागत करते हुए अभिनंदन किया।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, लोकसभा प्रभारी सतीश पूनिया, पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, जालम सिंह भाटी ने अमित शाह को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा मेरा सौभाग्य है लोकसभा चुनाव में तीन सीट देने वाले बीकानेर से इस कलस्टर हमारे अभियान की शुरुवात हो रही है। शाह ने कहा दुनिया में बहुत सारे राजनीति दल है पर भारतीय जनता पार्टी ऐसा दल है जिसका चुनाव जीतने का कारण नेता नहीं कार्यकर्ता है, कांग्रेस आज चंद नेताओं की पार्टी बनकर रह गई, जिसके पास अब एकार्यकर्ता नहीं बचे। उन्होंने राज्यसभा से सोनिया गांधी कांग्रेस का उम्मीदवार बनाने को लेकर राजस्थान कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि इस पार्टी का हाल इतना बुरा है कि 18 राज्यों में कांग्रेस विपक्ष में भी नहीं बची है। हम विचारधारा की पार्टी है, हमारा लक्ष्य पार्टी बनाना नहीं है हमारा लक्ष्य देश को सक्षम बनाने का है। आज 17 प्रदेशों में हमारी सरकार है पंचायत से पार्लियामेंट तक आज कमल ही कमल है। शाह ने कहा अबकी बार हमारी पार्टी का नारा अबकी बार 400 पार मन को सुकून देने वाला है। उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीत राजग है और दूसरा कांग्रेस के नेतृत्व वाला ‘इंडिया’ गठबंधन है। ‘इंडिया’ गठबंधन ऐसी पार्टियों का गठबंधन है जो वंशवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की पोषक हैं, जबकि भाजपा नीत राजग सभी दलों का गठबंधन है, जो राष्ट्र के सिद्धांतों पर चलता है‌। शाह ने कहा देश की जनता को तय करना है कि वे इस बार के आम चुनाव में दोनों पार्टियों में से किसे जनादेश देना चाहते हैं। उन्होंने इंडिया गठबंधन की पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस गठबंधन में टू-जी ,थ्री-जी, फोर-जी, जीजाजी जमीन से लेकर आसमान तक घोटाला करने वाली पार्टियों की भरमार है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *