Share on WhatsApp

बीकानेर: अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

बीकानेर: अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

बीकानेर। देशनोक के मुख्य मार्ग से लगभग एक किलोमीटर अंदर पश्चिम दिशा की ओर ओरण भूमि में एक अज्ञात आदमी का शव मिला है। जिसकी सूचना पर देशनोक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष है और उसने सफेद चद्दर लपेट रखी है। उसके पास में एक नीले रंग का थैला मिला है जिसमे अन्य कपड़े और कुछ सामान है। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र नही मिलने से अभी तक शिनाख्त नही हो पाई है। देशनोक पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। देशनोक थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया शव तीन-चार दिन पुराना लग है। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। उसके बाद शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किये जाएंगे। इस शख्स के पास एक बैग भी मिला है, जिसमें कपड़े रखे हुए हैं। हो सकता है कि यह दर्शन करने के लिए आया हो और रास्ता भटक गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *