Share on WhatsApp

बीकानेर: 11सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज कर्मियों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

बीकानेर ‌ राजस्थान रोडवेज के कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे है। मांगे पूरी नहीं होने पर रोडवेजकर्मियों ने पांचवें चरण का आंदोलन शुरू किया है। बीकानेर बस स्टैंड पर संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया और मांगे पूरी नहीं होने पर 5 सितंबर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि रोडवेजकर्मी पिछले 3 साल से आंदोलन कर रहे है। लेकिन सरकार ने मांगो पर ध्यान नही दिया। रोडवेजकर्मी आंदोलन के चार चरण पूरे कर चुके। प्रदेश के आह्वान पर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर पांचवें चरण की शुरुआत की है। हमारी मांग है कि रोड़वेजकर्मियों को 1 तारीख को वेतन व रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन दी जाएं। रोड़वेज में नई भर्ती की जाए। साथ ही नई बसों को खरीदा जाए।रिटायर्ड कर्मचारियों को बकाया भुगतान जल्द किया जाए। अगर समय रहते सरकार ने मांगे नही मानी तो आगामी दिनों में रोडवेज कर्मियों द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *