Share on WhatsApp

बीकानेर:सावन का पहला दिन,,शिव मंदिरों में लगा शिवभक्तों का तांता

बीकानेर सावन माह के पहले दिन मंगलवार को शहर के सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही पूजा-अर्चना, जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक का दौर शुरू हो गया। शहर के लालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भक्तों द्वारा भोलेनाथ का जयघोष किए जाने से आसपास का वातावरण शिवमय बना गया । सावन के पहले दिन शिव मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।सूर्योदय के साथ ही भक्तों के मंदिरों में पहुंचने का क्रम शुरु हो गया था। सुबह सात बजे तक शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ एकत्र हो गई। मंदिरों के आसपास के लगे फूल-माला, भांग, धतूरा, दूध आदि पूजन सामग्री की खरीदारी करने के बाद भक्तों ने भगवान शिव को चढ़ाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के जनेश्वर, नाटेश्वर, अमरेश्वर,कर्जमुक्तेश्वर, बारह महादेव शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों ने मत्था टेका। सबसे ज्यादा भीड़ शिवबाड़ी स्थित लालेश्वर महादेव मंदिर पर रही। लोगों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। पूजा-अर्चना करने वालों में महिलाओं और युवतियों की संख्या अधिक रही। इस बार अधिक मास होने के कारण सावन माह दो महीनों तक चलेगा। भगवान शिव की आराधना के पर्व सावन मास की शुरुआत 4 जुलाई दिन मंगलवार से होने जा रही है और इसका समापन 31 अगस्त को होगा। इस बार सावन दो महीने यानि 59 दिनों तक रहेगा। इस बार सावन में 8 सोमवार पड़ेंगे। वैदिक ज्योतिष और ग्रह नक्षत्र की चाल स्थिति के अनुसार इसको शुभ कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *