Share on WhatsApp

बीकानेर: शहर के नामी व्यापारियों के घरों, प्रतिष्ठान पर आईटी की रेड, करोड़ों की अघोषित संपत्ति का हो सकता हैं खुलासा

बीकानेर में अलसुबह कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की रेड की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह आयकर विभाग की टीमों ने बीकानेर के रतन सागर कुए के पास एक व्यापारी के चारों भाइयों के आवास पर छापा मारा है ‌। वही बीकानेर की नया शहर थाना इलाके के एक व्यापारी के घर पर भी आईटी की रेड की कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। व्यापारी के खजांची मार्केट स्थित दुकान पर भी इनकम टैक्स कर्मी छानबीन करने पहुंचे। निकटवर्ती कस्बे नोखा के झंवर ग्रुप के निवास, खाकी रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री पर भी आईटी की टीम ने कार्यवाही की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेड की यह कार्यवाही आगामी दो-तीन दिन तक जारी रह सकती है। आईटी की छापेमारी में करोड़ों रुपए की अघोषित संपत्ति का खुलासा हो सकता है। बताया जा रहा है कि बीकानेर के कई प्रतिष्ठित व्यापारियों पर एक साथ हुई इस रेड से शहर के व्यापारियों और औद्योगिक घरानों में हड़कंप की स्थिति बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *