Share on WhatsApp

बीकानेर: भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव: सुमन छाजेड़ बनीं नई शहर जिला अध्यक्ष

बीकानेर। भाजपा संगठन में नए शहर जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए आज सुमन छाजेड़ को इस पद के लिए निर्वाचित किया गया। बीकानेर संभाग प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की।भाजपा नेतृत्व ने इस बार संभाग स्तर पर महिलाओं को संगठन में प्रमुख पद देने का निर्णय लिया है, जिसके तहत सुमन छाजेड़ को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इस पद के लिए सात नामों पर विचार हुआ था, जिसमें सुमन छाजेड़, महावीर रांका और मोहन सुराणा के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। अंततः पार्टी ने सुमन छाजेड़ को शहर जिला अध्यक्ष पद के लिए चयनित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *