Share on WhatsApp

बीकानेर: नगर निगम की बड़ी कार्यवाही,दो गोदामों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

बीकानेर।नगर निगम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए दो गोदामों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग और सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त किया है। निगम को पिछले काफी समय से सूचना मिल रही थी कि करणीनगर, सुदर्शना नगर से शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक की सप्लाई हो रही है। सूचना के आधार पर निगम ने आज छापेमारी कर लोकचंद लालवानी, जगूराम लालवानी के घरों में बने गोदाम से कई क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया है। निगम उपायुक्त राजेन्द्र कुमार ने बताया क शहर भर में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग और अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए कार्यवाही की है । उन्होंने आमजन से प्रतिबंधित प्लास्टिक वस्तुओं के व्यापार और उपयोग को रोकने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *