Share on WhatsApp

बीकानेर: किसान मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा,जोशी को शहरी और जांगिड़ को देहात की जिम्मेदारी मिली

बीकानेर।राजस्थान में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अपने अग्रिम संगठनों की कार्यकारिणी पूरी कर रही हैं।इसी के तहत आज बीजेपी ने राजस्थान के 34 किसान मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशों पर किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रेवंत सिंह राजपुरोहित ने जिलाध्यक्ष घोषित किए है। बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष के रूप में चन्द्र मोहन जोशी और देहात में भंवरलाल जांगिड़ को अध्यक्ष बनाया गया है। जोशी और जांगिड़ दोनों लम्बे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *