Share on WhatsApp

सुरक्षा में सामने आई बड़ी चूक: संसद में दर्शक दीर्घा से कूदे दो शख्स, सांसदों की सीटों तक पहुंचे

सुरक्षा में सामने आई बड़ी चूक: संसद में दर्शक दीर्घा से कूदे दो शख्स, सांसदों की सीटों तक पहुंचे

लोकसभा में उस समय हड़कंप मच गया, जब विजिटर गैलरी से एक विजिटर लोकसभा में कूद गया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई और लोकसभा को स्थगित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, मैसूर के भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा की सिफारिश पर मिला पास मिला था। संसद भवन के सामने एक महिला और पुरुष ने नारेबाजी करते हुए टियर स्मॉग का उपयोग किया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। दोनों का कहना है कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। 13 दिसंबर है और संसद हमले की बरसी है, ऐसे में इस घटना को सुरक्षा में एक बड़ी चूक माना जा रहा है। दो शख्स जब गैलरी से कूदे को सदन में धुआं भी उठा। अफरा-तफरी मची और सुरक्षाकर्मियों ने दोनों लोगों को पकड़ा। सांसदों ने बताया कि सबसे पहले खुद सांसदों ने दोनों लोगों को पकड़ा इसके बाद उन्हें सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया। प्रदर्शनकारी महिला नीलम (42) पुत्री कौर सिंह रेड स्क्वेयर मार्केट, हिसार की रहने वाली है। वहीं, युवक अमोल शिंदे (25) पुत्र धनराज शिंदे महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *