Share on WhatsApp

भीमसेन चौधरी गरीब व किसानों के सच्चे हिमायती थे- गोदारा

बीकानेर: लूणकरणसर

किसान छात्रावास के संस्थापक ,किसान नेता एवं पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी की 23 वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को स्थानीय भीमसेन चौधरी किसान छात्रावास में कार्यक्रम का आयोजन कर उनको याद किया तथा उनकी प्रतिमा पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों सहित सामाजिक संगठनों के लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।पूर्व प्रधान एंव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्दराम गोदारा ने कहा कि स्वर्गीय भीमसेन चौधरी ने अपने आदर्श एवं सिद्धान्तों पर चलकर राजनैतिक जीवन की मिशाल हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि चौधरी किसानों व गरीबों के सच्चे हिमायती थे तथा जीवन पर्यन्त क्षेत्र के लोगों की मदद की। कांग्रेस नेता पतराम गोदारा, पूर्व चेयरमैन बाबू खां कुरेशी,पंचायत समिति सदस्य सुरजाराम ज्याणी, ताराचंद भुंवाल, शिक्षक नेता रेवन्तराम गोदारा, सतपाल गोदारा,महावीर धतरवाल, शिशपाल खिलेरी,बीरबलराम हुड्डा, भागीरथ बिजारणियां, पूर्व सरपंच देवीलाल धतरवाल, नेहरू युवा केन्द्र के अशोक झोरङ,भूराराम मान, डॉ. सत्यनारायण शर्मा, गोटा संघ अध्यक्ष हरीराम लेघा, बलबीर सिंह ढाका, महाजन जीएसएस अध्यक्ष पुरखाराम मूण्ड, महेश रोझ, केसराराम भुंवाल, उरमूल सेतु संस्थान के महावीर सिंह, मुखराम सारण, मूलाराम खिलेरी, चौथमल पारीक, आदि ने विचार रखते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।वहीं कालू,अरजनसर, खोखराणा, खियेरा में लोगों ने भीमसेन चौधरी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दो मिनट का मौन रखकर उनको याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *