Share on WhatsApp

बीकानेर: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने आवास पर किया कन्या पूजन, हरियाणा चुनाव में मिली अप्रत्याशित जीत को लेकर कहीं बड़ी बात

बीकानेर: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने आवास पर किया कन्या पूजन, हरियाणा चुनाव में मिली अप्रत्याशित जीत को लेकर कहीं बड़ी बात

बीकानेर। शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने निवास पर कन्या पूजन का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने 9 कन्याओं को विधिपूर्वक पूजन कर उनके चरणों में प्रसाद और उपहार अर्पित किए। कन्या पूजन भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति और देवी शक्ति की आराधना का प्रतीक माना जाता है, और शारदीय नवरात्रि में इसका विशेष महत्व होता है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने हरियाणा चुनाव में भाजपा की अप्रत्याशित जीत पर कहा कि जब से हरियाणा बना है तब से आज तक कोई भी सरकार तीसरी बार रीपीट नहीं हुई है यह पहला एतिहासिक मौका है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास और गुड़ गवर्नेंस के आधार पर तीसरी बार रीपीट हुई है। उन्होंने प्रदेश में होने वाले उप चुनावों को लेकर कहा कि चुनावो की घोषणा अभी बाकी है भारतीय जनता पार्टी उप चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है। नवरात्र के अष्टमी के दिन कन्या पूजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और आदर का प्रतीक है। नवरात्रि के इस पावन पर्व पर कन्या पूजन से हम समाज में नारी शक्ति को महत्व देने और उनकी समृद्धि के लिए काम करने का संकल्प लेते हैं।पूजन के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कन्याओं को भोजन भी करवाया, जिसमें फलाहार, मिठाइयाँ और पारंपरिक पकवान शामिल थे। साथ ही, प्रत्येक कन्या को उपहारस्वरूप वस्त्र और अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व नारी शक्ति का प्रतीक है और हमें हर क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम का समापन देवी की आरती और भक्तों के प्रसाद वितरण के साथ हुआ।इस दौरान बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास सहित भाजपा के क ई नेता मौजूद रहे।

बाइट अर्जुन राम मेघवाल केन्द्रीय कानून मंत्री।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *