Share on WhatsApp

शर्मनाक: खाली प्लाट में मिला कन्या का भ्रूण, पुलिस जांच में जुटी

शर्मनाक: खाली प्लाट में मिला कन्या का भ्रूण, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर। गंगाशहर थाना इलाके में एक खाली प्लाट में एक नौ महिने की कन्या का भ्रूण मिला। इस घटना के बाद एक बार फिर मां की ममता शर्मसार हुई है। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर गंगा शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने भ्रूण को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल ले गए। जहां उसका पोस्टमार्टम करवाकर भ्रूण को सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सिंह भदौरिया को अंतिम संस्कार हेतु सुपुर्द कर दिया है।सरकार बेटियों को बचाने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चला रही है। साथ ही कन्या भ्रूण हत्या न हो इसके लिए कड़े से कड़े कानून बना रही है। गर्भ में पल रहे शिशु की लिंग जांच करने पर सख्त कानून तक बना दिया है, लेकिन इसके बावजूद भी कन्या भ्रूण हत्या नहीं रुक रही है।गंगा शहर थाना पुलिस को कल देर रात सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक खाली प्लाट में कन्या का भ्रूण मिला है। सूचना के बाद पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लिया और पीबीएम अस्पताल ले गई। यहां इसका पोस्टमार्टम किया गया। गंगा शहर थाने के नगेन्द्र सिंह ने बताया कि भ्रूण किसका है इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर मां की ममता को शर्मसार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *