Share on WhatsApp

बीकानेर: महिला का सिर कटी हुई लाश मिलने से फैली सनसनी,मौके पर फोरेंसिक टीम,डाग स्क्वायड,जुटाए जा रहे साक्ष्य

बीकानेर। शहर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में एक महिला की सर कटी लाश मिलने से सनसनी फेल गई है। प्रथमदृष्टया यह मामला हत्या का मामला लग रहा है। महिला के शव का सर और दोनों हाथ कटे हुए है। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाके में महिला के सर कीतलाश कर रही। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में जोड़बीड़ इलाके की है। महिला का शव जोड़बीड़ डंपिंग यार्ड के पास मिला है।घटना की जानकारी मिलते ही एसपी तेजस्वनी गौतम मौके खुद पर पहुंच गई है। बता दें कि जोड़बीड़ इलाके में कई बीघा में मृत पशुओं का निस्तारण क्षेत्र है। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि महिला का क्षत-विक्षत शव मिला है।। डाग स्क्वायड,एफ एस एल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हुई है। महिला के सर और शरीर के अन्य अंगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *