Share on WhatsApp

बीकानेर:अवैध निर्माण पर निगम कार्यवाही, बिल्डिंग को किया सीज

बीकानेर। नगर निगम ने आज सुबह अवैध निर्माण पर कार्यवाही करते हुए गंगाशहर स्थित बोथरा चौक नायकों का बास में अवैध निर्माण को सीज किया गया। जानकारी के अनुसार निर्माण स्वीकृति नहीं होने के बावजूद अवैध निर्माण किया जा रहा था। निगम द्वारा अवैध निर्माण पर कार्यवाही करते हुए निर्माणाधीन बिल्डिंग को सीज किया गया है। नगर निगम पूर्व में भी बिल्डिंग मालिक मोहन लाल सुथार निवासी बोथरा कांप्लेक्स के पास वाली स्ट्रीट को इस बाबत नोटिस भी भिजवाया गया था इसके बावजूद भी यह निर्माण कार्य जारी था। निगम की टीम ने आज मौके पर जाकर बिल्डिंग को सीज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *